Breaking News

जब जज ने सलमान से किए 65 सवाल, 57 सवालों के जवाब में कही थी सिर्फ एक बात

1 अक्टूबर 1998 की रात सलमान पर कांकाणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप लगा।

जोधपुरः 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने सलमान को दोषी करार दिया है। बता दें 1 अक्टूबर, 1998 की रात सलमान पर कांकाणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, गोली की आवाज सुन पास के गांव वाले वहां पहुंच गए। जिसके बाद सलमान अपनी जिप्सी में सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को लेकर भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने मरे हुए दो काले हिरण बरामद किए। दोनों हिरणों की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। सलमान पर हिरणों को गोली मारने और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर उन्हें उकसाने का आरोप लगा। 2017 में इस मामले में जज ने सलमान पर लगे आरोपों को पढ़ कर सुनाया था। तब जज ने सलमान से 65 सवाल पूछे थे, जिनमें से 51 सवालों के जवाब में सलमान ने एक ही जवाब दिया- यह सब गलत है। सलमान से हुए सवाल और उनके जवाब...


सवाल 1 : फॉरेस्ट अफसर ने कहा है कि आपने 1 अक्टूबर 1998 की रात कांकाणी में काले हिरणों के पीछे जिप्सी भगाकर उनका शिकार किया। इस दौरान सैफ अली, नीलम, तब्बू व सोनाली के अलावा दिनेश गावरे व स्थानीय व्यक्ति दुष्यंत सिंह भी आपके साथ थे। आपका क्या कहना है?
सलमान: गलत है।
सवाल 2 व 3: गवाह ललित बोड़ा ने कहा कि दर्ज FIR के अनुसार कब्जे में ली गई जिप्सी में खून के निशान पाए गए। जांच में वह खून चिंकारा का पाया गया।
सलमान: गलत व झूठी रिपोर्ट है।
सवाल 4: जिप्सी मालिक अरुण यादव और उसके ड्राइवर हरीश दुलानी का कहना है कि एक अक्टूबर 1998 की रात जिप्सी का इस्तेमाल शिकार के लिए किया गया? पंचर निकालने वाले गवाह ने भी इसकी पुष्टि की?
सलमान: यह सही नहीं है।
सवाल 5: कृष्ण मृगों (काले हिरणों) का पहला पोस्टमार्टम डॉ. नेपालिया ने किया। उसमें गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खिलाफ मुकदाम दर्ज कराया गया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से कराए पोस्टमार्टम में उनकी मौत गोली लगने से पाया गया?
सलमान: डॉ. नेपालिया की रिपोर्ट सही थी। बाद की रिपोर्ट एकदम गलत है।
सवाल 6, 7 व 9: हिरण की फीमर बोन को जांच के लिए हैदराबाद स्थित लैब में भेजा गया। वहां से बताया गया कि यह काले हिरण की थी?
सलमान: कोई जवाब नहीं।
सवाल 8, 9, 10 व 11: शिकार के लिए दुष्यंत सिंह ने जिप्सी उपलब्ध कराई। उनके लम्बे बाल होने के कारण लोगों ने उन्हें पहचान लिया?
सलमान: एकदम गलत।
सवाल 12: जिप्सी में छह छर्रे मिले। सलमान की मौजूदगी में गवाह पूनमचंद, छोगाराम और हरीश दुलानी के बयान लिए?
सलमान: गलत है।
सवाल 13: जांच में पाया गया कि 1 व 2 अक्टूबर 1998 की रात आप आरोपी जिप्सी में बैठ कांकाणी सरहद गए। वहां सलमान ने अन्य आरोपियों के उकसाने पर गोली मार दो काले हिरणों का शिकार किया। ग्रामीणों के आने पर जिप्सी में बैठ भाग गए?
सलमान: मैं यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आया ता। हमारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। ऐसे में बाहर निकलना भी संभव नहीं था। ऐसे में शिकार करने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
सवाल 14: ग्रामीणों ने मौके से अलग-अलग स्थान पर दो मृत काले हिरण बरामद किए। दोनों नर हिरण थे। आपका क्या कहना है?
सलमान: शिकार ही नहीं किया।
सवाल 15: लूणी होटल में ठहरने के दौरान दिन में वहां चाय पीने आने के दौरान ग्रामीणों ने आपको देखा। उसके आधार पर उन्होंने आपकी पहचान की। आपका क्या कहना है?
सलमान: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण बाहर निकलना संभव ही नहीं था। ऐसे में यह आरोप गलत है।

No comments